फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP declared Hansi Jalal as its candidate in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में हंसी जलाल को भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी

Wed, 13 Aug 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP declared Hansi Jalal as its candidate in Ramnagar
रामनगर। सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दयारामपुर सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसी जलाल को अपना प्रत्याशी बनाने की बात कही थी। देर रात भाजपा हाईकमान की ओर से हंसी जलाल को भाजपा का उम्मीदवार बनाया। रामनगर में ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए पहली, दूसरी लिस्ट में भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। यहां से विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधु श्वेता बिष्ट को भाजपा का दावेदार बताया जा रहा था। उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाएगी। मगर यहां पार्टी ने सोमवार शाम तक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया। निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में का सोशल मीडिया पर दावा किया था। हालांकि हंसी जलाल ने सोमवार को ही अपना नामांकन करा दिया था। बताया जा रहा है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा था कि हंसी जलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाएगी। देर रात आखिरकार पार्टी ने हंसी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस तरह अब रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी संजय नेगी और भाजपा प्रत्याशी हंसी जलाल के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed