फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP city board president summoned

Nainital News: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष को किया तलब

Mon, 22 Apr 2024 04:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
BJP city board president summoned
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा नगर अध्यक्ष को कोटद्वार साइबर सेल ने नोटिस भेजा है। नोटिस के तहत उन्हें 23 अप्रैल को सुबह दस बजे तक पेश होना होगा।
विज्ञापन

दरअसल, कोटद्वार साइबर सेल ने भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी से उनकी एक पोस्ट को लेकर जवाब तलब किया है। चेतावनी भी दी है कि यदि तय तारीख में उन्होंने अपना जवाब नहीं दिया तो उनपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोप है कि मदन जोशी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें दिखाया था मकान कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का और कहा गया कि इसमें चोरी की गई लकड़िया लगाई गई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पौड़ी के एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें चुनाव के दौरान उनकी छवि खराब करने के लिए दूसरे का मकान उनका बताया गया। दूसरी ओर, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि वह कोटद्वार साइबर सेल के समक्ष सभी साक्ष्य लेकर प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed