{"_id":"58a5faa94f1c1b1235d87af5","slug":"birthday-party-beaten-in-the-hotel-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में होटल प्रबंधक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी में होटल प्रबंधक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटिया पड़ाव स्थित होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान नशे में धुत युवकों ने होटल प्रबंधक को पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी विजय मेहता का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। इसी कारण तीनों युवकों को छोड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के समीप होटल में एक छात्रनेता की बर्थडे पार्टी में काफी युवक शामिल हुए। पार्टी में डांस के बाद शराब का दौर शुरू हुआ। नशे में धुत युवकों को होटल प्रबंधक रोकने आया। इस बीच युवकों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के दखल देने पर पार्टी बंद हो गई। युवकों के पकड़े जाने पर उनको छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी में भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चौकी प्रभारी विजय मेहता का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के बाद युवकों को छोड़ दिया गया है।