फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Birthday of Savitri Bai Fule

प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को जन्मदिन मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Birthday of  Savitri Bai Fule
रामनगर वीरपुर लच्छी में महिला एकता मंच के कार्यक्रम में पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले क? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। सावित्रीबाई फुले के 191 वें जन्मदिन पर महिला एकता मंच ने ग्राम वीरपुर लच्छी में आम सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 1 मई 2013 में खनन माफिया के हमले में घायल महिलाओं और ग्रामीणों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सभा को किसान नेता धर्मपाल सिंह, प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, ललित उपरेती, तनुजा, शाहिस्ता, इंद्रजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। वहीं प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस की अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें ज्योतिबा फुले ने किस तरह अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा देकर एक शिक्षिका बनाया और महिलाओं के जीवन के अंधकार को मिटाने का काम किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की पहल पर स्थानीय लोगों के सहयोग से पूछड़ी में खुले स्कूल के परिसर का उद्घाटन डॉ. अर्चना कौशिक और मजदूर महिलाओं कमला रावत, डॉली देवी, गुंजन देवी, मीना देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान ताहिर, सुमित कुमार, बालकृष्ण चन्द, सुभाष गोला, प्रताप सिंह रावत, आरजू, आरसी, अनीता देवी, अक्षय रावत, प्रकाश चंद जोशी, नसीम जहां, नाजमा, शकीना आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed