फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bina prashikshan es prashikshan karya mein shamil hone ka virodh

Nainital News: बिना प्रशिक्षण एसआईआर कार्य में लगाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
bina prashikshan es prashikshan karya mein shamil hone ka virodh
नैनीताल। जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने बिना प्रशिक्षण और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) में ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में सीएमओ को सौंपे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और प्रशिक्षण के एनएलएम के साथ एसआईआर सर्वे कार्य में लगाया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी पहले से उनके ऊपर है। इसके बावजूद अतिरिक्त कार्य सौंपा जा रहा है जबकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एसआईआर कार्य के लिए उन्हें किसी प्रकार का मानदेय या प्रोत्साहन राशि दी जाएगी अथवा नहीं। आशा वर्करों ने स्वास्थ्य विभाग से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed