फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bin giving master knowledge exam

बिन गुरु ज्ञान के दे रहे परीक्षा

Thu, 21 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 21 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

उच्चशिक्षा में सुधार के लिए भले ही हाईकोर्ट कोई आदेश जारी किए, लेकिन उच्चशिक्षा विभाग और शासन पर न्यायालय के आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ। बेतालघाट में राजकीय महाविद्यालय में एक भी प्राध्यापक की तैनाती नहीं हुई है, जिस कारण साल भर तक बीए में सभी विषयों की कभी क्लास नहीं लगी, लेकिन बच्चे कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अवश्य दे रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के दुर्गम क्षेत्र बेतालघाट में मुख्यमंत्री की घोषणा पर पिछले साल वर्ष 2014 में राजकीय महाविद्यालय खोला गया था। महाविद्यालय के लिए जब कोई भवन नहीं मिला तो जीआईसी के खंडहर हास्टल में ही इसे किसी तरह शुरू कर दिया गया। शुरुआत में महाविद्यालय में कला संकाय शुरू किया गया, बीए प्रथम वर्ष में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र समेत सात विषय प्रारंभ किए गए। दुर्गम क्षेत्र में महाविद्यालय खुलने पर इसमें 73 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन भी लिया। पिछले साल सितंबर में महाविद्यालय शुरू हुआ, लेकिन साल भर तक किसी भी विषय का प्राध्यापक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इस कारण बीए की सभी विषयों की एक बार भी क्लास नहीं लगी। उच्चशिक्षा निदेशालय ने इसमें प्राचार्य की जो तैनाती की वह भी कामर्स के हैं, इसलिए वह भी बीए का कोई विषय नहीं पढ़ा सकते। अगर वहीं कला विषय का कोई प्राचार्य होता तो कम से कम एक विषय तो चल सकता था। हालांकि उच्चशिक्षा निदेशालय ने कई बार प्राध्यापकों की वहां तैनाती की मगर ज्वाइन करने कोई नहीं पहुंचा। इस राजकीय महाविद्यालय में पूरे सत्र पढ़ाई तो नहीं हुई पर इस समय कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं अवश्य हो रहीं हैं। बिना गुरु से ज्ञान मिले बगैर जो विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाएं दे रहे उनका रिजल्ट कैसा होगा यह तो भविष्य ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य पीके पाठक का कहना है कि जब आयोग से चयनित समाजशास्त्र और राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापकों ने ज्वाइन नहीं किया तो उच्चशिक्षा निदेशालय ने द्वाराहाट कालेज के एक प्राध्यापक को अटैच किया था, कुछ दिन इसी प्राध्यापक ने क्लास ली।


नए शिक्षा सत्र से कोई भी महाविद्यालय बिना शिक्षक के नहीं रहेगा, ऐसा उच्चशिक्षा मंत्री का भी निर्देश है, जिन महाविद्यालयों में पद रिक्त या फिर नए महाविद्यालय खुले हैं वहां तैनाती नई नियुक्तियों से या स्थानांतरण से की जाएगी। इस दिशा में उच्चशिक्षा निदेशालय पर कार्रवाई की जा रही है। -डा. बीसी मेलकानी, निदेशक उच्चशिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed