फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bill for not providing 33 water connections cut

बिल न देने पर 33 पेयजल कनेक्शन काटे

Sun, 20 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 20 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नियत तिथि के भीतर बिल जमा न करने के एवज में पेयजल विभाग ने नैनीताल में दस और भीमताल में 23 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटे। वहीं, विभाग ने नैनीताल में नालों के भीतर जल्द पेयजल कनेक्शन न हटाए जाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का फैसला लिया है।

जल संस्थान के ईई जगदीप चौधरी ने बताया कि तीन माह से लगातार उपभोक्ताओं से बकाया बिलों के भुगतान के लिए आग्रह किया जा रहा है, लेकिन उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष की वसूली का लक्ष्य 811.712 लाख है, इसके सापेक्ष 668.133 लाख  (80 फीसदी) वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से नालों के भीतर से जो लाइनें डाली गई थीं, उन्हें तो पूर्व में ही हटा लिया गया है, लेकिन कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके अपने घरों की पेयजल लाइनें नालों के भीतर से होकर डाली हुई हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से नालों को हटाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed