फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bill came in thousands without drinking water connection

Nainital News: बिना पेयजल कनेक्शन के हजारों में आया बिल

Fri, 29 Mar 2024 03:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Bill came in thousands without drinking water connection
कोटाबाग। उत्तराखंड जल संस्थान के अंतर्गत बड़ी अनियमितता सामने आई है। कोटाबाग क्षेत्र में उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल कनेक्शन हेतु लोगों ने आवेदन किया था। उन्हें जल्द ही पेयजल कनेक्शन आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया गया था। विगत दो-तीन सालों में पेयजल कनेक्शन तो नहीं लग पाया परंतु इनके घरों में पेयजल का लगातार बिल आ रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों का अवगत कराया किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब वित्तीय वर्ष के अंत में जल संस्थान द्वारा इनके घरों में रिकवरी को लेकर नोटिस भेजा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीण नवीन पांडे ने बताया कि उन्होेंने अपनी माता गंगा देवी के नाम से पेयजल कनेक्शन हेतु आवेदन किया था, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं मिला। कनेक्शन लगाने के बजाय पेयजल विभाग 5581 रुपये का बिल भेज रहा है और साथ ही रिकवरी का नोटिस भी भेज रहा है।
विज्ञापन


इसी प्रकार कुछ अन्य ग्रामीण राजेश चब्डाल, हिमांशु जोशी आदि ने भी बताया कि बगैर पेयजल कनेक्शन के उन पर बिल भरे जाने का दबाव बनाया जा रहा है, जो की पूर्णतया अवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेई जल संस्थान, कोटाबाग धीरज मेहता ने बताया कि जल संस्थान से जब पेयजल कनेक्शन की रसीद काट ली जाती है तो उसके बाद से संबंधित उपभोक्ता का बिल चालू हो जाता है। इसलिए बिल आ रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों के पेयजल कनेक्शन न लग पाने की सूचना मिली है, जल्द ही कनेक्शन लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed