फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike thieves arrested from Bareilly, bike recovered

बाइक चोरों को बरेली से किया गिरफ्तार, बाइक बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike thieves arrested from Bareilly, bike recovered
भीमताल में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार चोर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। दस नवंबर 2019 से लापता बाइक को पुलिस ने बरेली से बरामद किया है। साथ ही मंगलवार को बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, तल्लीताल के रहने वाले दान सिंह बिष्ट के घर से बाइक लापता हो गई थी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि दान सिंह की पत्नी किरण ने 11 नवंबर को अपनी बाइक (यूके 04 जी 2161) के चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए एक टीम बनाई और जांच में जुट गई। एसआई राजेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को एसओजी और पुलिस टीम के साथ बरेली के देवरिया थाना क्षेत्र से इटावा के रहने वाले विपिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विपिन के बयान के आधार पर अमरती निवासी सुभाष बाबू को हल्द्वानी के टीपीनगर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज किया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह रावत, एसओजी गिरीश भट्ट, पान सिंह, भरत सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed