{"_id":"57b9f6614f1c1b7273d4f573","slug":"bike-rider-looted-the-wallets-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने शिक्षिका का पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने शिक्षिका का पर्स लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम रोड पर सिंचाई कार्यालय के सामने शनिवार को बाइक सवार बदमाश ने शिक्षिका के हाथ से पर्स लूट लिया और भाग निकला। पर्स में आठ हजार रुपये थे। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन लुटेरे का पता नहीं चल पाया । शिक्षिका एलआईयू के दरोगा की बहू बतायी जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बसंत विहार कालोनी निवासी शिक्षिका गौलापार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। शनिवार दोपहर वह स्कूल से लौटते समय टेंपो से सिंर्चाई विभाग कार्यालय के समीप उतरी। चालक को पैसा देने के बाद वह घर जा रही थी। इसी समय बाइक सवार लुटेरे ने शिक्षिका के हाथ से पर्स छीन लिया। शिक्षिका ने शोर मचाया लेकिन वह भागने में सफल हो गया। शिक्षिका ने घटना से अपने ससुर एलआईयू के दरोगा को अवगत कराया।
घटना के बाबत दूसरे दिन भी पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी को खंगाला लेकिन फुटेज में लुटेरे का पता नहीं चल पाया। पता चला है कि शहर में इसी प्रकार सफेद स्कूटी, बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हैं जो महिलाओं को ही अपना निशाना बनाते हैं। ये लुटेरे जज फार्म नैनीताल रोड और स्टेडियम रोड पर घूमते रहते हैं। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के पास भी डेढ़ महीने पहले इसी प्रकार से लूट हुई थी।