फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rider injured in bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Sat, 13 Feb 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 13 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए साई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया।

विज्ञापन


 मयूर विहार धान मिल निवासी 31 वर्षीय दिनेश कांडपाल टाटा मोटर्स पंतनगर में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे दिनेश बाइक में सवार होकर हीरानगर से मुखानी चौराहे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मुखानी चौराहे से हीरानगर की तरफ जा रही हरिपुरा ट्रांसपोर्ट की बस (यूके 04पीए 0273) ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वह छिटककर बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें साई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। इसी बीच दुर्घटना से गुस्साये कुछ लोगों ने बस के शीशे तोड़कर चालक को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया है। फिलहाल घायल पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed