{"_id":"572643a94f1c1b7f2b5cd338","slug":"bijrani-forest-fire-flares-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से धधक उठा बिजरानी का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से धधक उठा बिजरानी का जंगल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 01 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी रेंज फिर भीषण आग से धधक उठा। हालांकि कर्मचारियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण कर कर लिया। अन्यथा आग अन्य रेंजों में विकराल रूप धारण कर सकती थी। पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया आग से अब तक कार्बेट नेशनल पार्क का कुल 281 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गया है।
उन्होंने बताया रविवार दोपहर पार्क के बिजरानी रेंज के आमडंडा क्षेत्र में अचानक आग लग गई थी। लेकिन आग से विभाग को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। इसके अलावा कालागढ़ रेंज में भी आग धधक गयी। दोनों इलाकों में लगी आग पर विभागीय कर्मचारियों ने देर रात में ही काबू पा लिया। वार्डन ने बताया कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन, रामनगर वन प्रभाग, बिजरानी रेंज में सबसे ज्यादा आग लगी है।
जिसमें 71 हेक्टेयर रामनगर वन प्रभाग तथा शेष 210 हेक्टेयर क्षेत्र कालागढ़, बिजरानी का जला है। जबकि अन्य रेंज भी आग की चपेट में हैं। उन्होंने बताया आग पर काबू पाने के लिये 37 फायर स्टेशन बनाये गये हैं। जहां पर 24 घंटे वनकर्मियों को तैनात किया गया है। श्री चंद ने बताया जंगलों में आग लगने से पानी की श्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में स्रोतों को टैंकरों में पानी ले जाकर भरा जा रहा है। ताकि वन्य जीवों के व्यवहार में प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया आग लगने से अमूमन रेंगने वाले जीवों की मौत हो जाती है। अन्य वन्यजीव आग लगते ही दूसरे इलाकों को भाग जाते हैं