फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Biio office roared guest teachers

बीईओ कार्यालय पर गरजे गेस्ट टीचर

Sun, 22 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 22 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
 Biio office roared guest teachers

गेस्ट टीचरों ने पुनर्नियुक्ति की मांग को शनिवार को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र पुनर्नियुक्ति न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। ब्लॉक में सरकार की ‘अतिथि अध्यापक योजना’ के तहत 71  लेक्चरर और 34 एलटी सहित कुल 105 गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की गई थी।

विज्ञापन


सभी शिक्षकों से शासनादेश अनुसार 89 दिन की नियुक्ति का अनुबंध कराया था। बीते दिनों इस अनुबंध की समय सीमा समाप्ति के बाद से गेस्ट टीचर्स की सेवा समाप्त हो गई थी। गेस्ट टीचर्स का कहना है कि जीओ के तहत 89 दिन की सेवा के बाद एक दिन के ब्रेक के बाद अगले दिन उनका दूसरा अनुबंध होना तय था, लेकिन अधिकारी इस बारे में उन्हें  गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी रघुनाथ लाल आर्या का कहना है कि पहले उनके पास गेस्ट टीचरों की एक दिन के बाद पुनर्नियुक्ति का कोई आदेश नही था। देर शाम निदेशालय से आदेश आने की संभावना है। इसके बाद सभी गेस्ट टीचर्स को पुनर्नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने बीईओ उर्वादत्त पांडे को निर्देश जारी कर दिए हैं। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मो हासिम, प्रशांत बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, मंजू आर्या, पुष्पा मठपाल, अनीता भट्ट, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed