फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Big operators worry due to school closure

स्कूल फिर बंद होने से बड़ी संचालकों की चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Big operators worry due to school closure
हल्द्वानी। प्राइवेट स्कूलों के फिर से बंद होने से संचालक परेशान हैं। उनका कहना है कि दो साल से निजी स्कूलों की माली हालत खराब है। कई स्कूल संचालकों को बसें बेचनी पड़ी हैं। कुछ विद्यालयों के स्कूल बस लंबे समय से खड़ी हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नई एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत अब आंगनबाड़ी से 12 वीं कक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इनमें ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जाएगा। विद्यालय संचालकों का कहना है कि निजी विद्यालयों से मात्र शिक्षण शुल्क लेने के लिए कहा गया है। पहले तो पूरी स्कूल फीस नहीं आ पा रही है। शिक्षण शुल्क के अलावा किसी मद में पैसा नहीं आ रहा है। जिस वजह से बिजली, पानी का बिल, चालकों का मानदेय, स्वच्छता समेत तमाम मदों में धनराशि नहीं मिलने से स्कूल चलाना मुश्किल हो गया है। अब दोबारा कोरोना के मामले बढ़ने से स्कूल फिर बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने कहा कि कई स्कूलों की बसें लंबे समय से खड़ी हैं और कई स्कूल संचालकों को मजबूरी में बसें बेचनी पड़ी हैं। स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद बंधी थी पर दोबारा कोरोना मामले बढ़ने से स्कूलों की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला का कहना है कि विद्यालयों की पूरी फीस नहीं आ पा रही है। बिजली, पानी समेत तमाम मदों में शुल्क नहीं आ रहा है। नई एसओपी जारी होने के बाद अब निजी विद्यालयों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शासन-प्रशासन को निजी विद्यालयों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed