फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhupal Singh became the president

Nainital News: भूपाल सिंह अध्यक्ष बने

Tue, 28 Nov 2023 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bhupal Singh became the president
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत के साथ अन्य पदा
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत को उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


देहरादून में आयोजित उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में शामिल 12 विवि के कर्मचारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। विवि के ही डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट को उत्तराखंड महासंघ का संयुक्त मंत्री, विपिन चंद्र को महासंघ का उपाध्यक्ष, प्रशासनिक भवन के पूर्व सचिव नवल बिनवाल को महासंघ का संगठन मंत्री चुना गया। वहीं विवि के ही कर्मचारी नेता कुलदीप सिंह को महासंघ का संरक्षक मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने राज्य भर के विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों के वर्षों से रिक्त पदों को भरने सहित कर्मचारियों की पदोन्नति को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन




-

भूपाल देहरादून में हुए सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ के तुलास संस्थान देहरादून में आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन में कुमाऊं विवि के वरिष्ठ कर्मचारी भूपाल सिंह करायत को सम्मानित किया गया है। मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने उन्हें कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्याें के लिए सम्मानित किया। भूपाल सिंह करायत वर्ष 1988 से कुमाऊं विवि में कार्यरत हैं। वर्ष 1993 से लगातार कर्मचारी संगठनों में सक्रिय कर्मचारी प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनके इसी योगदान के साथ ही चिह्नित राज्य आंदोलनकारी के चलते संगठन की ओर से उनकी सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed