{"_id":"573781844f1c1b816b91a820","slug":"bhimtal-lake-water-will-not-be-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं छोड़ा जाएगा भीमताल झील से पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं छोड़ा जाएगा भीमताल झील से पानी
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sun, 15 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। हर साल 15 मई को भीमताल झील से तराई भाबर को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता था, लेकिन इस बार यह नहीं होगा। दरअसल अब तक तराई सिंचाई खंड हल्द्वानी की ओर से नैनीताल खंड के अधिकारियों से पानी की मांग नहीं की गई है। बताते चलें कि ब्रिटिश हुकूमत के दौर से ही हर साल 15 मई से 15 जून तक भीमताल झील से तराई भाबर के लिए पानी छोड़ा जाता था। महीने भर तक लगातार पानी की निकासी होने से झील का जलस्तर इतना घट जाता था कि झील के मल्लीताल छोर मैदान का रूप ले लेता था।
विज्ञापन
इसका असर क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता था। इसे देखते हुए पिछले साल व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों ने झील से पानी छोड़ने का जोरदार विरोध किया था। इसके चलते डीएम दीपक रावत ने झील से पानी छोड़ने पर सख्ती से रोक लगा दी थी। साल भर पहले जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का असर इस बार भी देखने को मिला है। तराई सिंचाई खंड हल्द्वानी के अधिकारियों ने इस बार अभी तक सिंचाई खंड नैनीताल के अधिकारियों से पानी की मांग नहीं की है। यही कारण है कि रविवार को तटबंध से पानी की निकासी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन