फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimrao Ambedkar remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए भीमराव आंबेडकर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bhimrao Ambedkar remembered on Jayanti
रामनगर में नगर पालिका प्रांगण में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : RAMNAGAR
हल्द्वानी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर बुधवार को कई कार्यक्रम हुए। हल्द्वानी में शोभायात्रा निकाली गई। गोष्ठियों में कहा गया कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कौशल पंवार ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. गोकुल मर्तोलिया, यशपाल आर्य, आशु वाल्मीकि, सुनीता आर्या, संरक्षक जीआर टम्टा, पूर्व राज्य पुनर्गठन आयुक्त चंद्र मोहन बेरी, वीरेंद्र कुमार टम्टा आदि मौजूद रहे। डॉ. बीआर आंबेडकर जन्म दिवस समारोह समिति की ओर से मंगल पड़ाव में उनकी मूर्ति में माल्यार्पण किया गया। उसके बाद भव्य झांकी निकाली गई। इस मौके पर दीप दर्शन विजय कुमार, संजय बघरवाल, आरएस कुटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा जाटव समाज एकता अंबेडकर मिशन की ओर से निकाली गई शोभायात्रा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, धरमवीर, जितेंद्र सागर, पवन सागर, कमल कुमार, केवल कुमार, मनोज जाटव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1891 दीपक जलाए
हल्द्वानी। गौलापार सुल्तान नगरी में अनुसूचित मोर्चा भाजपा जिला नैनीताल की ओर से 1891 दीपक जलाए। इस मौके पर अजय राज, भुवन आर्य, प्रकाश आर्य, जीवन आर्य आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय युवा महासभा के समीर आर्य उत्तराखंडी, प्रशांत कुमार नेगी, दीपू शुक्ला, दीपांशु बोरा ने पनचक्की चौराहा, दमुवाढूंगा में 1100 दीप जलाए।

भाजपा ने मंडल बूथों में किया कार्यक्रम
हल्द्वानी। भाजपा ने मंडल बूथों, शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम किए। कार्यक्रमों में नगर अध्यक्ष उत्तरी नवीन पंत, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, अजय राजौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्य, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, पूर्व नगर उपाध्यक्ष हरीश आर्य, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री कमल किशन पांडे, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, मंडल उपाध्यक्ष दीपू नेगी, त्रिलोक निगलटीया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed