फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhakra Bridge Kamaluvaganja Fourlane

Nainital News: भाखड़ा पुल से कमलुवागांजा तक फोरलेन होगी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakra Bridge Kamaluvaganja Fourlane
हल्द्वानी। भाखड़ा पुल से कमलुवागांजा तक सड़क फोरलेन की जाएगी। डीएम वंदना ने यूयूएसडीए को इस सड़क को एडीबी की ओर से लोन के रूप में मिले 2200 करोड़ रुपये से बन रहे प्रस्ताव में शामिल करने के लिए कहा है। उधर, फोरलेन की जद में आ रही मंडी चौकी को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम वंदना ने करीब 15 दिन पूर्व हल्द्वानी के 22 स्थानों का निरीक्षण किया था। उन्होंने इन 22 स्थानों पर यातायात सुगम बनाने के प्लान मांगे थे। डीएम ने कहा कि उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) 2200 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य के प्रस्ताव बना रहा है। कहा कि यूयूएसडीए से भाखड़ा पुल से कमलुवागांजा तक सड़क को फोरलेन के प्रस्ताव को भी इसमें शामिल करने को कहा गया है। यूयूएसडीए जमीन संबंधी अड़चन के कारण इस प्रोजेक्ट को लेने से मना कर रहा था। अब इसे सुलझा लिया गया है। डीएम ने कहा कि लोनिवि ने कालाढूंगी रोड पर कपिलाज के पास ड्रेनेज के लिए नाली तो बनाई है लेकिन निकास सही नहीं होने के कारण यहां पानी जमा हो रहा है। पीडब्लूडी के अधिकारियों से इसे सही करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्राधिकरण से बजट की अनुमति ले ली गई है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह हैं प्लान
= मंडी के पास चौकी और मंदिर के कारण जाम लगता है। इसे शिफ्ट करने के लिए लोनिवि को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है।
= तीनपानी से मुक्त विश्वविद्यालय होते हुए सुशीला तिवारी तक नहर कवरिंग की जाएगी। इसके लिए लोनिवि को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है।
= सिंधी चौराहे को चौड़ा किया जाएगा। यातायात नगर के सामने भी सड़क चौड़ी की जाएगी।
= लालडांठ तिराहा बाई ओर से चौड़ा किया जाएगा। चौफुला से चंबल पुल के पास 35 मीटर नहर कवर करने से छूट गई थी। इसे पूरा करने के लिए कहा गया है।


चौड़े होंगे तीन तिराहे, सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा
हल्द्वानी। जिला प्रशासन जाम वाली जगह के तीन चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने जा रहा है। साथ ही इनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। डीएम ने बताया कि कॉलटैक्स, नरीमन और रानीबाग तिराहे को चौड़ा किया जाएगा। इनका सौंदर्यीकरण भी होगा। लोक निर्माण विभाग और एनएच से इसका प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed