फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhaiya Dooj celebrated with great enthusiasm

Nainital News: हर्षोल्लास से मनाया गया भैया दूज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj celebrated with great enthusiasm
हल्द्वानी/भीमताल। यम द्वितीया पर भैयादूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवाहित बहनों ने घर आए भाइयों के रोली तिलक और च्यूड़े रखकर उनके दीर्घ एवं सुखमय जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को मिष्ठान और उपहार भेंट किए। दिनभर शुभ मुहूर्त होने के कारण बहनों के घर भाइयों का शाम तक आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस बार गुरु कर्क राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से भाई-बहनों के रिश्तों में भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा का भाव मजबूत होगा। भीमताल, भवाली, गरमपानी, खैरना, ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी, पहाड़पानी और रामगढ़ में भी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इधर छठ पूजा स्थल पर भी बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने चना, मिश्री और रेंगनी के कांटे आदि अर्पित कर पारंपरिक ढंग से पूजा की। गोधन कूटते हुए पारंपरिक गीत गाए और भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। संवाद
विज्ञापन


........
देवताओं को भी चढ़ाए च्यूड़े
नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में विधिवत तरीके से देवी देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें च्यूड़े पूजकर भोग लगाया गया। पर्व के चलते मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर देवी देवताओं को च्यूड़े चढ़ाए। रात्रि में आतिशबाजी कर लोगों ने इस वर्ष की दीपावली को अलविदा कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed