फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhagat got angry with the officers over the shortage of drinking water in the Judge Farm area

Nainital News: जज फार्म क्षेत्र में पेयजल किल्लत पर भगत अफसरों से हुए नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhagat got angry with the officers over the shortage of drinking water in the Judge Farm area

विज्ञापन
हल्द्वानी। विधायक बंशीधर भगत ने जज फार्म क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और जलभराव की समस्याओं को हल कराने के लिए जन मिलन केंद्र में बैठक की। क्षेत्र में लगातार बढ़ती पेयजल किल्लत पर वह जल संस्थान के अधिकारियों पर जमकर नाराज हुए और दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।भगत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को महाकाली बैंक्वेट हॉल और ए ब्लॉक में लो-वोल्टेज की समस्या दो दिन में ठीक करने के लिए कहा। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को जज फार्म और बी ब्लॉक में पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने रूपनगर व जेके पुरम में गूलों की सफाई कराने, मुखानी जेके पुरम में होने वाले जलभराव के लिए सोखता निर्माण करवाने के लिए कहा। भगत ने जल जीवन मिशन के तहत एडीबी के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर सड़क निर्माण के लिए लोनिवि को जल्द से जल्द अनापत्ति देने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा सके।भगत ने कहा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें। बैठक में पार्षद रेखा बिनवाल, राजेश पंत, बृजमोहन कोहली, विश्वभर कांडपाल समेत नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जल संस्थान, लोनिवि, विद्युत, एडीबी, सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed