फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhabar of lowland and mountain Modi Sanjeevini

तराई से भाबर और पहाड़ तक मोदी की ‘संजीवनी’

Sun, 12 Feb 2017 12:19 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Sun, 12 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bhabar of lowland and mountain Modi Sanjeevini
narendra modi

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा से भाजपा गदगद है। मोदी ने तराई की धरती से भाबर और पहाड़ की विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को ताकत दी है। मोदी की जनसभा के बाद अब राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के पास फिलहाल मोदी का कोई जवाब नहीं दिख रहा है। फंसी हुई कई सीटों पर उलटफेर हो सकता है।

विज्ञापन


चुनावी प्रचार आखिरी चरण में है। 13 फरवरी की शाम से चुनावी शोरगुल बंद हो जाएगा। सिंबल वितरण के बाद राजनैतिक दलों को स्टार प्रचारकों की जनसभाएं और रोड शो करवाने का ज्यादा वक्त नहीं मिला। भाजपा ने फरवरी पहले सप्ताह में स्टार प्रचारकों की प्रेस वार्ताएं और दूसरे सप्ताह से जनसभाएं शुरू करवाईं। इनमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाओं को लोकसभा स्तर पर विभाजित कर दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं में पहली जनसभा शनिवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में रुद्रपुर विधानसभा में हो चुकी है। अब रविवार को पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ में होनी है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा में 14 विधानसभाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर विधानसभा पौड़ी लोकसभा का हिस्सा है। लोकसभा क्षेत्र में नैनीताल जिले की छह सीटों पर भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों से है। भीमताल, लालकुआं, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर और हल्द्वानी में मुकाबला आर-पार का है।

मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा प्रत्याशी और नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी गदगद हैं। भाजपाइयों को यकीन है कि मोदी का जादू चलेगा और भाजपा अधिकांश सीटों पर परचम लहराएगी। विश्लेषक भी मान रहे हैं कि मोदी की जनसभा का असर पड़ेगा। मोदी ने ठीक समय पर अपने प्रत्याशियों को संजीवनी दी है। सूत्रों की मानें तो सिखों को लुभाने के लिए रुद्रपुर और हल्द्वानी में कांग्रेस पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को बुला सकती है।

जिले से नहीं पहुंचे चार प्रत्याशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में नैनीताल से संजीव आर्या, हल्द्वानी से डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, भीमताल से गोविंद बिष्ट और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट शामिल नहीं हो सके। रामनगर विधानसभा पौड़ी लोकसभा का हिस्सा है, लिहाजा दीवान सिंह बिष्ट को आमंत्रण नहीं था।

गोविंद सिंह बिष्ट की विधानसभा में हेमा मालिनी की जनसभा प्रस्तावित थी। हल्द्वानी से जोगेंद्र रौतेला और नैनीताल से संजीव आर्य अपनी विधानसभाओं में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क में व्यस्तता के चलते मोदी की सभा में नहीं पहुंच पाए।

13 को होगा शक्ति प्रदर्शन

13 फरवरी को सभी विधानसभाओं में भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रोड शो के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिस से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्याशी अभी तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।


मैदानी विधानसभाएं छोड़ दी जाएं तो पहाड़ की कई विधानसभाओं के दूरस्थ गांवों तक प्रत्याशी अभी तक सिंबल तक नहीं पहुंचा सके हैं। 13 फरवरी की शाम पांच बजे बाद शोरगुल बंद हो जाएगा। इस दिन सभी प्रत्याशी रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रोड शो के लिए अनुमति जरूरी होगी। निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों के रोड शो के लिए टाइमिंग पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि एक ही विधानसभा में दो प्रत्याशियों का जुलूस एक साथ न निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed