{"_id":"6a1f2e6b3683ca9ad70b7aed","slug":"betaleshwar-festival-dedicated-to-kumaoni-and-garhwali-songs-nainital-news-c-418-1-shld1006-7264-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के नाम रहा बेतालेश्वर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों के नाम रहा बेतालेश्वर महोत्सव
Wed, 03 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट में आयोजित बेतालेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शुरुआत क्षेत्रीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति से हुई। युवाओं और महिला समूहों ने लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीक्षा एंड ग्रुप की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगायक गोपाल मठपाल और लोकगायिका ममता आर्या ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत गाए। इस दौरान संयोजक दीप रेखाड़ी, गिरीश पंत, रमेश चंद्र तिवारी, गुड्डू वर्मा, जीवंती आर्य, माया बोहरा, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, अंबा दरम्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन