फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bengali tourists bid goodbye to Nainital

Nainital News: बंगाली पर्यटकों ने नैनीताल को किया बाय-बाय

Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bengali tourists bid goodbye to Nainital
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। पर्यटन नगरी से बंगाली पर्यटकों का मोह भंग हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से नैनीताल पहुंचने वाले बंगाली सैलानियों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसकी मुख्य वजह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहें मानी जा रही हैं। इस बार भी नवरात्र में बंगाली सीजन फ्लॉप होने से कारोबारियों में निराशा है।
विज्ञापन


नैनीताल में बंगाली सीजन सितंबर और अक्तूबर में होता है। इसमें बंगाली पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल घूमने आते हैं लेकिन इस बार सैलानी न के बराबर पहुंचे। बंगाली पर्यटकों की आवक कम होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मायूसी हाथ लगी है। पर्यटन व्यवसायियों की मानें तो पिछले कुछ वर्षों से नैनीताल के पर्यटन को लेकर लगातार गलत संदेश जाते रहे हैं जिसका असर समूचे पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है। कुछ वर्ष पहले तक बंगाली सैलानियों के ग्रुपों के पहुंचने से अधिकतर होटल नवरात्र पर पैक रहते थे।
विज्ञापन



-बीते कुछ वर्षों से बंगाली सीजन में पर्यटक कम पहुंच रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर नैनीताल की छवि से जुड़े भ्रामक वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह सूचना विभाग के माध्यम से समय-समय पर सही जानकारी और अपडेट जारी करे ताकि लोगों के बीच भरोसा लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रिभुवन फत्र्याल, पर्यटन कारोबारी


पहलगाम हमले के बाद मानसून में भूस्खलन की घटनाओं ने नैनीताल के पर्यटन को गहरा झटका दिया है। प्रशासन को सुरक्षित पर्यटन स्थलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है जिससे पर्यटन बिना डरें पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकें।
दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed