{"_id":"3fb960db3359e1d909ce80d54201efef","slug":"being-dug-knvadhi-fiercely-hill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर खोदी जा रही कनवाड़ी की पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर खोदी जा रही कनवाड़ी की पहाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,गरमपानी
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरना-रानीखेत रोड पर स्थित कनवाड़ी की पहाड़ी में अवैध खनन जोरों पर है। इस पर प्रशासन अब तक रोक नहीं लगा सका है। अवैध खनन कर निकाले जाने वाले चोरी के पत्थरों का उपयोग इस रोड पर दैवीय आपदा कार्यों में दीवारें बनवाने में किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से एडीबी के माध्यम से खैरना-रानीखेत रोड पर ठेकेदारों द्वारा आपदा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। ठेकेदारों के मजदूर कनवाड़ी की पहाड़ी से अवैध खनन कर पत्थर निकाल रहे हैं। यह वही कनवाड़ी की पहाड़ी है, जहां से हल्की बारिश में ही सड़क पर पत्थर और मलबा गिरने लगता है।
विज्ञापन
भूस्खलन के प्रति बेहद संवेदनशील होने के बाद भी कनवाड़ी की पहाड़ी में अवैध खनन पर प्रशासन रोक नहीं लगा सका है। बोहरागांव के प्रधान बीएस अमेरा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वह कनवाड़ी की पहाड़ी में हो रहे अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
पहले भी एडीबी के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि कनवाड़ी की पहाड़ी से छेडखानी न करें। इसके बाद भी यदि वहां पर खनन किया जा रहा है तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एपी वाजपेयी, एसडीएम, रानीखेत।