फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Befriended a woman wearing UP police uniform in haldwani

Haldwani: पुलिस की वर्दी पहन महिला से की दोस्ती, मिलने आता था घर, निकला परचून दुकानदार...ऐसे पहुंचा जेल

Tue, 07 Jan 2025 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति ने महिला से दोस्ती कर ली। वह काठगोदाम इलाके में उसके घर पर एक साल तक आता-जाता रहा। शक होने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी बुला ली गई। काफी देर पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Befriended a woman wearing UP police uniform in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर एक जालसाज ने महिला से दोस्ती गांठ ली। फिर वह काठगोदाम इलाके में उसके घर पर एक साल तक आता-जाता रहा। शक होने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी बुला ली गई। काफी देर पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद खुलासा हुआ कि वह परचून दुकानदार है। यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

यह मामला काठगोदाम स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर भाई अपने परिवार के साथ रहता है। यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति पिछले एक साल से उनके यहां आ रहा था। भाई की पत्नी उस व्यक्ति को अपना रिश्तेदार बताती थी। शक होने पर रविवार को जब उन्होंने आरोपी से रोज-रोज आने का कारण पूछा, तो वह बहस करने लगा। मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ की। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी ने फर्जी परिचयपत्र दिखाते हुए यूपी पुलिस में होने का दावा किया। तब उससे उसकी ट्रेनिंग की जगह, अवधि, वर्तमान पोस्टिंग, कानूनी धाराएं आदि पूछी गईं तो वह सकपका गया। कुछ ही देर में उसने असलियत स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपना नाम संजय और यूपी के मिर्जापुर के रूपपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ कूटरचित वर्दी, फर्जी पहचान पत्र रखने, पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। यह भी साफ हुआ कि महिला के पति और सास के बीमार होने का उसने फायदा उठाया। महिला भी आरोपी को असली पुलिसकर्मी समझती थी।

आधार कार्ड से खुली असलियत
पकड़ में आए आरोपी के आधार कार्ड पर दर्ज पते के जरिये स्थानीय पुलिस ने मिर्जापुर जिले की पुलिस से मदद ली गई। वहां का एक चौकी इंचार्ज आरोपी के गांव गया तो पता चला कि वहां उसकी परचून की दुकान है। वहां भी पुष्टि हुई कि वह आए दिन हल्द्वानी जाता रहता है।

अकड़ ही पड़ गई भारी
सूत्रों ने बताया कि आरोपी यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर भारी आवाज में बोलता था। उसके आत्मविश्वास से लोगों को शक नहीं हुआ। रविवार को मकान मालिक से बहस करने के बाद भी वह वहां से भागा नहीं। लोगों को लगा कि पुलिस वाला ही होगा। जब काठगोदाम पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तब भी आरोपी भारी आवाज में बात करता रहा। कुछ पल के लिए तो असली पुलिस को भी उसके पुलिसकर्मी होने का भरोसा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed