{"_id":"58a4ac204f1c1b1d5cd83fe0","slug":"before-the-vote-was-buzzing-bnbhulpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले बनभूलपुरा गुलजार रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले बनभूलपुरा गुलजार रहा
राजीव शुक्ला
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी विधानसभा से चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों का भाग्य बुधवार को ईवीएम में कैद हो गया। मतदान से एक दिन पहले बनभूलपुरा में मंगलवार की रात गुलजार रही।
विज्ञापन
बच्चे खेलने में मस्त थे तो समझदार सियासी समीकरण और भविष्य में किसकी सरकार होगी इसको लेकर चर्चा कर रहे थे। जबकि कांग्रेस, भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं को साधने में जुटे थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात लगभग दस बजे बाजार में सन्नाटा पसरा था और अधिकांश दुकानें बंद थीं। मेडिकल स्टोर की एक-दो दुकानों के अलावा सिंधी चौराहे पर एक-दो दुकानें खुली हुई थीं। ताज चौराहे से ही बनभूलपूरा की रौनक दिखाई पड़ रही थी।
विज्ञापन
ऐसा लग रहा था जैसे वहां दिन चढ़ रहा हो और चहल-पहल बढ़ रही हो। कांग्रेस, सपा और बसपा का कार्यालय खुला हुआ था। जबकि भाजपा के एक नेता भी पैदल भ्रमण कर रहे थे। कांग्रेस कार्यालय में डॉ. इंदिरा हृदयेश समर्थक क्षेत्र में घूमने की तैयारी में थे साथ ही वोटों की गणित लगा रहे थे।
बात हो रही थी कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र से मैडम को कितना वोट मिलेगा। तो सपा और बसपा कार्यालय में भी ऐसी ही चर्चा चल रही थी। कुछ देर बाद कांग्रेस के एक नेता पहुंचे और अन्य साथियों के साथ निकल पड़े।
इंदिरा समर्थक एक नेता ने कहा कि आज की रात की मेहनत बुधवार को काम आएगी। इसी बीच भाजपा के एक नेता मिले और कहा कि भाजपा इस बार चअल्पसंख्यक क्षेत्र से प्लस होगी। सपा और बसपा के लोग भी अपने लोगों से मिले और समीकरण पर बात की।
क्षेत्र में कांग्रेस, सपा और बसपा के झंडे लहरा रहे थे। थकान मिटाने के लिए चाय की चुस्की के बीच लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जुटे रहे।