फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Before the election, the school building of the Zila Parishad president candidate was sealed

Nainital News: चुनाव से पहले जिपं अध्यक्ष प्रत्याशी का स्कूल भवन सील

Thu, 14 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Before the election, the school building of the Zila Parishad president candidate was sealed
भीमताल(नैनीताल)। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन विद्यालय का भवन प्रशासन ने सील कर दिया। एक नाली सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। लाखन की पत्नी कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव से पहले की गई कार्रवाई पर लाखन के समर्थक सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच अगस्त को तहसीलदार युगल किशोर पांडे राजस्व और पुलिस टीम के साथ भूमि और निर्माणाधीन स्कूल भवन की जांच के लिए पहुंचे थे। लाखन ने ग्रामीणों के साथ प्रशासन की टीम पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाकर विरोध किया था। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन की टीम बैरंग लौट गई थी। इसके बाद तहसीलदार की ओर से भवाली कोतवाली में लाखन नेगी और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम 11 अगस्त को दोबारा जांच के लिए पहुंची। टीम ने स्कूल परिसर में जमीन के साथ ही भवन निर्माण संबंधी कागजातों की जांच की। जिस जमीन पर स्कूल निर्माणाधीन है, उसकी भी पैमाइश की गई। बुधवार दोपहर प्रशासनिक टीम ने स्कूल भवन को सील कर दिया। लाखन सिंह नेगी ने बीते दिनों प्रशासन और सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पत्नी का नाम वापस लेने का दबाव डालने के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



एक नाली सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर दीवारें बनाई गई हैं। इसके चलते निर्माण कार्य को सील कर दिया है। 15 दिन के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है या फिर वह अपना पक्ष प्रस्तुत करें। - नवाजिश खलिक, एसडीएम नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed