{"_id":"5b3a961a9ef4671243a32b923d6521e3","slug":"became-proud-arti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव की हो गईं आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव की हो गईं आरती
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 30 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी आरती की बारात पौने आठ बजे शाम को पहुंची। कलश पूजा के बाद दूल्हे गौरव ने पंडाल में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने दामाद गौरव का हाथ पकड़कर धूलीअर्घ स्थल तक ले गए।
विज्ञापन
दामाद गौरव के चरण धोकर उन्हें चौकी पर चढ़ाया। शाकोचार के बाद दूल्हे का टीका और आरती उतारी गई। इसके बाद जयमाल हुई और देर रात कन्यादान के साथ ही दोनों एक-दूजे के हो गए।
विज्ञापन