{"_id":"43ec0cfc52bb0594767a35375eb7a3a0","slug":"be-strong-the-students-find-themselves-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत बनें छात्राएं, खुद में तलाशें प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत बनें छात्राएं, खुद में तलाशें प्रतिभाएं
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न या छेड़छाड़ होने पर छात्राएं कतई न घबराएं, मौके पर ही शोदहों को सबक सिखा दें, या फिर तत्काल पुलिस को खबर करें, आपकी समस्या का हाथों-हाथ समाधान होगा।
मंगलवार को गोमती पूरन प्रसाद कन्या आर्य इंटर कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘बेटी ही बचाएगी’ कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए।
महिला अफसरों ने छात्राओं को चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए अभी से कैरियर चुनने की सलाह दी। अतिथियों और छात्राओं ने अमर उजाला को इस सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने अमर उजाला के कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को आत्मबल मिलेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने बताया कि पहले जंगलात में महिलाओं के लिये नौकरी का प्रावधान नहीं था। जैसे-जैसे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं हैं, महिलाओं के लिये जंगलात में भी नौकरियों के दरवाजे खुल गये।
उन्होंने वन विभाग की नौकरी के लिये छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा जिन छात्राओं की रूचि जंगलात की नौकरी के लिये है वह अभी से मेरे साथ जंगल की जानकारी के लिये जंगल भ्रमण का कार्यक्रम बना सकती हैं।
महिला समाधान केंद्र और शौर्या टीम ने घरेलू हिंसा, महिला छेड़छाड़ और साइबर क्राइम संबंधी तीन नाटकों की प्रस्तुति दी। नाटक के बाद प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी की सुमन पंत ने छात्राओं को ऐसी घटनाओं से छुटकारा पाने के टिप्स दिए।
काशीपुर से आईं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने अपने कैरियर की शुरुआत से ऊंचाई तक पहुंचने में आई परेशानियों को साझा किया। बताया कि किस तरह समस्याओं के बीच सफलता अर्जित की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को खेलों में भी कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व कोतवाल विजय चौधरी ने कहा कि छात्राएं बिना किसी खौफ और डर के पुलिस स्टेशन जाकर उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
कांस्टेबल निर्मला चौधरी ने कहा छात्राओं की मौखिक शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कालेज की प्रधानाचार्या हरि सती ने अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए छात्राओं से कहा यदि आप के साथ कोई भी छेड़छाड़ करता है उसकी सूचना तत्काल मुझे दें ताकि समय रहते आपकी सुरक्षा के लिये उचित कदम उठाए जा सकें। इस दौरान शौर्या की गीता भाकुनी आदि मौजूद थीं।
गोमती पूरन प्रसाद कन्या आर्य इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन मुस्कान खान को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। चैंपियन मुस्कान खान ने अमर उजाला का धन्यवाद देते हुए आगे भी छात्राओं के लिये समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
उत्तराखंड बोर्ड के वर्ष 2014-15 की परीक्षा में मेरिट लिस्ट और कालेज टॉपरों को सम्मानित किया गया। मेरिट में वैशाली राजपूत को डीएफओ कहकशां नसीम ने, नेहा रावत को विद्यालय की प्रधानाचार्या हरि सती ने, साक्षी माहेश्वरी को नेशनल बॉक्सर गोल्ड मेडलिस्ट प्रियंका चौधरी ने सम्मानित किया।
छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। कक्षा 12 की पीरूमदारा निवासी छात्रा अधिकता रौतेला बबली ने बताया हम हमेशा प्राइवेट बस से जाते हैं।
बस चालक, परिचालक अक्सर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। जिसमें कई छात्राओं तो शर्म व पारिवारिक कारणों से चुप रहती हैं, लेकिन बर्दाश्त की भी हद होती है।
मैंने इस बारे में आवाज उठाई तो उस दिन तो परिचालक सहम जाता है, लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। एक दिन मैंने स्थानीय अमर उजाला कार्यालय में संपर्क किया तो उन्होंने मुझे जानकारी दी और तहरीर खिलवाकर कोतवाली भेजा।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चालक, परिचालकों को बुलाकर जमकर क्लास लगाई। वहीं रेलवे कॉलोनी निवासी कक्षा 11 की छात्रा वैशाली राजपूत ने तो पुलिस पर अंगुली उठाते हुए कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को पुलिस शिकायत के बावजूद पैसे ले-देकर छोड़ देती है। उसकी एक सहेली के साथ भी ऐसी ही घटना हुई।