फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be ready to protect wildlife: MLA

वन्यजीवों की सुरक्षा को रहें तत्पर : विधायक

Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Be ready to protect wildlife: MLA
रामनगर प्रोजेक्ट टाइगर की वर्षगाठ के उपलक्ष्य में कॉर्बेट कार्यालय में चित्र बनाते बच्चे। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। बाघ परियोजना के 50 साल पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर जैसी महत्वाकांक्षी योजना भारत में सर्वप्रथम कार्बेट में शुरू की गई थी। उसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। कॉर्बेट निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने कहा कि 2020 की गणना के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बाघों की संख्या 252 हो चुकी है। यह कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए अच्छी उपलब्धि रही है। इस मौके पर वन्यजीवों के हमले में घायल दैनिक श्रमिक बॉबी चंद, हरिदत्त, जयकिशन, नरेश पांडे, बिहारी सिंह, मानक चंद्र, सूबेदार अली को सम्मानित किया गया। काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत संचालित पर्यटन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्थानीय नेचर गाइडों को सम्मानित किया गया। ईडीसी ग्राम के विलेज वालंटियर प्रोटेक्शन फोर्स के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चित्रकला में मृदुल और भव्या ने बाजी मारी
वन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग चित्रकला में मृदुल रजवार और सीनियर वर्ग में भव्या रजवार ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में हेमंत सिंह अधिकारी और सीनियर वर्ग में संस्कृति अव्वल रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन हाजी मो. अकरम, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, मदन जोशी, राकेश नैनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed