फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Be ready to fly quickly from Haldwani

हल्द्वानी से उड़ान भरने के लिए हो जाइए तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Be ready to fly quickly from Haldwani
Be ready to fly quickly from Haldwani - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। हेली सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए (डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) टीम ने गौलापार में हेलिकॉप्टर की उड़ान भराकर ट्रायल किया। ट्रायल के दौरान कमियां मिलने पर डीजीसीए ने उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देहरादून से डीजीसीए की आठ सदस्यीय टीम बुधवार दोपहर गौलापार स्थित हेलीपैड पहुंची। भ्रमण करने के बाद टीम ने ट्रायल के लिए हेलिकॉप्टर को उड़ाया। हेलिकॉप्टर दो बार उड़ान भरने के बाद नीचे उतारा गया। इस दौरान हेलीपैड की दीवार ऊंची पाई गई। टीम में शामिल विशेषज्ञों ने मौके पर अग्निशमन जवानों से पूछा कि वे हेलिकॉप्टर की आग बुझाने के लिए तैयार हैं या नहीं। जवानों ने जवाब दिया कि उन्हें इसका अनुभव नहीं हैं। ट्रायल लेने के बाद टीम नायब तहसीलदार को दीवार और अग्निशमन की कमियों के बारे में बताकर चली गई।
विज्ञापन

हेलीपोर्ट के सौंदयीकरण के लिए टेंडर जारी
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम के पास प्रदेश सरकार ने अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। दो करोड़ 36 लाख की लागत से हेलीपोर्ट के लिए बिल्डिंग के साथ दो वॉच टावर बनाए जाएंगे। रनवे को भी चौड़ा किया जाएगा। इस मामले में टेंडर भी जारी किए गए हैं। गौलापार में हेलीपोर्ट बनवाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed