{"_id":"577c03b34f1c1b99507f9a75","slug":"bdc-stormy-meeting-of-the-oklkanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार रही ओखलकांडा की बीडीसी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही ओखलकांडा की बीडीसी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो, पतलोट(नैनीताल)।
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक की क्षेत्र पंचायत की बैठक खासी हंगामेदार रही। बैठक में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत, कृषि, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, उद्यान व सड़क समेत विभिन्न मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा काटा। जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों पर ग्रामीणों को झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया और चेताया कि यदि शीघ्र गांवों की समस्याएं हल नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
ब्लाक प्रमुख आनंद आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा जोरशोर से उठा। जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद कांडपाल ने कहा कि विकास खंड में चार इंटर कॉलेजों में एक भी प्रवक्ता नहीं है। अन्य विद्यालयों में कहीं एक तो कहीं दो प्रवक्ता हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई तो जनप्रतिनिधि आंदोलन को मजबूर होंगे। कुकना के प्रधान मदन नौलिया ने पिछली बैठकों में उठाई गई समस्याओं पर कार्रवाई न होने और मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जनसमस्याएं हल न होने पर रोष जताया।
उन्होंने दूरस्थ गांवों में पात्रों को मनीआर्डर से पेंशन भेजने की मांग की। सुनी के प्रधान रोशन सिंह लमगड़िया ने लचर स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चिकित्सक तैनात नहीं कर सकती है तो वह अस्पतालों को भी बंद कर दे। कुलोरी के प्रधान हरीश गंगोला ने गांव में आशा कार्यकर्ता न होने पर रोष जताया। सूनी व महतोली के जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग पर खराब बीज बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने काश्तकारों को अच्छी किस्म का आलू बीज देने की मांग की। हरीशताल के प्रधान केडी रूबाली ने घटिया डामरीकरण, पोखरी की प्रधान सुनीता परगॉई ने राशन कार्ड के पुन: पंजीकरण का मुद्दा उठाया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता ने ने कहा कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो आगामी क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी, डीडीओ एएस गुंज्याल, सांसद प्रतिनिधि चतुर सिंह बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन सिंह नयाल, कनिष्ठ उप प्रमुख डिकर सिंह मेवाडी़, लीला त्रिपाठी, भगवती पनेरू, हरीश देव आदि थे।