फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BDC meeting in front of the public meeting

सदन में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

Thu, 14 Feb 2019 01:46 AM IST
Madan Singh ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल Published by: Madan Singh Updated Thu, 14 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
BDC meeting in front of the public meeting
भीमताल बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड सभागार में बुधवार को हुई बीडीसी बैठक काफी हंगामेदार रही। इस दौरान अधौड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य आन सिंह ने पीएमजीएसवाई की ओर से मल्ला अधौड़ा के पैदल मार्ग को बंद करने पर नाराजगी और अलचौना बीडीसी सदस्य खीम राम, रानीबाग प्रधान आनंद कुंजरवाल के साथ सदन के अंदर जमीन पर धरने में बैठ गए।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोटर मार्गों और सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाई गई। अधौड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य आन सिंह ने मल्ला अधौड़ा के पैदल मार्ग को बंद करने पर नाराजगी जताई और सदन में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को चार साल से अवगत कराने के बावजूद मार्ग नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन


सीडीओ विनीत कुमार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सप्ताह भर में मार्ग खोलने एवं सिंचाई विभाग के संबधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट घोषित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, भूमियाधार क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा आर्या, रानीबाग प्रधान आनंद कुंजरवाल ने भी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं देने का आरोप लगाया। सीडीओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ बलवीर सिंह से लोगों को अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये समस्याएं उठीं
बेलुवाखान प्रधान हिमांशु पांडे ने बलियानाले से रुसी क्षेत्र को खतरा बताया। रानीबाग प्रधान आनंद कुंजरवाल ने मुख्य मार्ग के आयुर्वेदिक अस्पताल की पीएमजीएसवाई द्वारा सीढ़ी तोड़ने से मरीजों, ग्रामीणों को हो रही समस्या बताई। जनप्रतिनिधियों ने काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर कॉजवे की दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क को खतरा बताया। छोटा कैलाश के भौर्सा-पिनौरो मार्ग के क्षतिग्रस्त होने एवं शिवरात्रि तक मार्ग को दुरुस्त करने को कहा। सीडीओ ने सिंचाई विभाग से सडियाताल झील का निरीक्षण करने को कहा। जंतवालगांव के मोटर मार्ग पर हो रहे गड्ढों को भरने की मांग उठी। बजून-बलूनी मार्ग के 10 साल से नहीं बनने पर प्रधान गोविंद राम ने रोष जताई। साथ ही स्यूड़ा प्राथमिक विद्यालय के जीर्णशीर्ण हालत की समस्या पर उठाई। ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया ने कमलताल झील की सफाई, ओलावृष्टि में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने को कहा। सीएचओ धनपत कुमार ने किसान सम्मान निधि योजना की और डीएचओ भावना जोशी ने उद्यान विभाग की योजनाएं बताई। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल के नेतृत्व में 150 श्रमिकों को सिलाई मशीन बांटी गई। 

बैठक में ये रहे मौजूद
कनिष्ठ प्रमुख सोनी बिष्ट, डीडीओ रमा गोस्वामी, पीडी बालकृष्ण आर्य, बीडीओ संतोष पंत, जिपं सदस्य डॉ हरीश बिष्ट, नवीन क्वीरा, प्रमोद कुमार, गिरीश पांडे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed