{"_id":"6428735bf16ec8e8050ffa06","slug":"bd-pandey-hospital-passes-in-quality-assurance-standard-nainital-news-c-8-1-100330-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में बीडी पांडे अस्पताल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में बीडी पांडे अस्पताल पास
Sat, 01 Apr 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने फरवरी में बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों से फीडबैक लिया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में पास हुआ है। इसी क्रम में अस्पताल को प्रतिवर्ष प्रति बेड 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अस्पतालों में सुविधा विस्तार करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। फरवरी में केंद्र की टीम ने अस्पताल में साफ सफाई, उपकरण व दस्तावेजों का जायजा लिया। दो दिन के निरीक्षण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को रिपोर्ट मंत्रालय भेजी थी। इसके तहत बीडी पांडे अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर खरा उतरा है। बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त हो गया है। अब अस्पताल को प्रति वर्ष दस हजार रुपये प्रति बेड के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीएमएस ने अस्पताल के मानकों के अनुरूप खरा उतरने पर खुशी जाहिर की है।