{"_id":"c738226de7b3cd90687a149818d56e9d","slug":"basketball-rudrapur-ramnagar-and-nainital-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में रुद्रपुर, रामनगर और नैनीताल विजयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में रुद्रपुर, रामनगर और नैनीताल विजयी
ब्यूूराे, अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से खेली जा रही 22वीं ओपन बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में शुक्रवार को रुद्रपुर, रामनगर और नैनीताल की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
डीएसए मैदान के बास्केटबाल कोर्ट में खेले गए पहले लीग मुकाबले में रुद्रपुर ने डीएसबी परिसर नैनीताल को 45-17 को शिकस्त दी।
दूसरे मैच में खंपा इलेवन नैनीताल ने रामनगर क्लब को 53-30, तीसरे मैच में फिर रुद्रपुर ने अम्तुल पब्लिक स्कूल नैनीताल को 70-46 और चौथे मैच में रामनगर ने बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल को 40-38 अंकों से हराया।
विज्ञापन
आयोजक सचिव भुवन बिष्ट ने बताया शनिवार को हल्द्वानी बनाम आर्यंस ए, टैम्पलटन एकेडमी नौकुचियाताल बनाम भारतीय शहीद सैनिक स्कूल ए और हल्द्वानी बनाम हिल्स नैनीताल के बीच मुकाबले खेले जाएंगें। रैफरी हरीश जोशी, समीर अली, हरीश चौधरी, स्कोरर राजीव गुप्ता, जगजीत सिंह व पवन व्यास थे।
विज्ञापन