{"_id":"654bda23e5c7c4b82d0649e4","slug":"basketball-match-in-haldwani-haldwani-news-c-337-1-ha11004-3170-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देहरादून, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देहरादून, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर ने जीते मैच
Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में बुधवार को राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
उद्घाटन दिवस के पहले मैच में अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून और हरिद्वार के बीच मैच खेला गया। मैच में देहरादून 27-04 से विजेता रहा। दूसरा मैच नैनीताल और पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी 24-10 से विजेता रही। तीसरा मैच अंडर-19 बालक वर्ग में देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। ऊधमसिंह नगर 17-09 से विजेता रहा। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट ने मुख्यमंत्री खेल योजना के तहत सभी खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र और सहसंयोजक प्रधानाचार्य डीके पंत ने सभी अतिथियों का आभार जताया। यहां नवीन पांडे, राजीव गुप्ता, हरीश चौधरी, तनवीर, हरीश जोशी, सुरेंद्र चौधरी, जिला समन्वयक राहुल पवार आदि मौजूद रहे।