फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bargahe- Elahi being sought

बारगाहे- इलाही में मांगी खुशहाली

Sun, 19 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 19 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन

ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद अकीदत, सौहार्द और मोहब्बत के पैगाम के साथ मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की नमाज पढ़कर बारगाहे-इलाही में अमन और खुशहाली की दुआएं कीं। उसके बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर मीठे पकवान खाए।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही मुस्लिम क्षेत्रों का माहौल खुशनुमा दिखाई दिया। अरबी लिबास पहने नन्हे - मुन्ने इधर - उधर दौड़ रहे थे। महिलाएं घरों में पकवान बनाने में जुटी थीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नमाज की तैयारियों में जुट गए। ईदगाह में सुबह आठ बजे से ही नमाजी जुटने लगे।
विज्ञापन


भारी तादाद में लोगों ने करीब पौने दस बजे नमाज अदा की। यहां मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले लोगों को खिताब करते हुए उन्होंने कहा कि ईद रोजेदारों के लिए परवरदिगार का खास तोहफा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईद मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती है। गिले-शिकवे मिटाकर सभी से मोहब्बत से मिलें। ईदगाह के 15 मिनट बाद जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अली ने नमाज पढ़ाई।

उन्होंने कहा कि जिस तरह रमजान में परवरदिगार के हुक्म की पाबंदी की उसी तरह पूरी जिंदगी को शरीअत के मुताबिक ढालें। उसके बाद दुआ की गई, सभी ने उस पर आमीन कहा। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज हुई।


 मस्जिद कुरैशियान में मौलाना कमर अशरफ, ख्वाजा में मुफ्ती मोहम्मद सलीम, चिराग अली शाह बाबा में मौलाना हयातुल्ला खां, ताज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद फुरकान, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी, मस्जिद आयशा में मौलाना मोहम्मद आबिद, इंदिरा बड़ी मस्जिद में मौलाना सय्यद इरफान रसूल, मदीना मस्जिद में मौलाना अब्दुल हक कासमी, आस्ताना में हाफिज गुफरान, नमरा मस्जिद में मौलाना अकरम, रजा मस्जिद में मौलाना शाहिद रजा, नूरी मस्जिद में मौलाना गुलाम हैदर, बिलाले मुस्तफा में मौलाना गुलाम यासीन ने नमाज पढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed