फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bareilly. history-sheeter. arrested. pistol. stolen. bike.

Nainital News: बरेली का हिस्ट्रीशीटर तमंचे और चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bareilly. history-sheeter. arrested. pistol. stolen. bike.
किच्छा। पुलभटटा पुलिस ने बरेली के हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचे व चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र जगह बदलता रहता है।और उत्तराखंड से वाहन चोरी कर उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश से चोरी करके उत्तराखंड में बेचता है आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों पुलिस ने बार्डर पर चैकिंग अभियान चला रखा है। पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार रात को बहेड़ी सीमा पर सघन चेकिंंग के दौरान राजीव शर्मा निवासी शरीफ नगर इटवा थाना देवरनिया जिला बरेली को बाइक पर पकड़ा। उसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार राजीव ने यह बाइक दो फरवरी को शास्त्री नगर रोड प्रेम नगर जिला बरेली से चोरी की थी, जिसे यह रुद्रपुर बेचने के लिए ले जा रहा था। एसओ ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चालान मशीन में जब बाइक नंबर को सर्च किया तो वाहन स्वामी का नाम सज्जाद निवासी बरेली आया। जब सज्जाद के मोबाइल पर बात की तो सज्जाद ने बताया कि उसने अपने बहनोई आलम खां निवासी रहपूरा थाना इज्जतनगर जिला बरेली को दहेज में देने की बात बताई। आलम खां ने बताया कि उसकी बाइक शास्त्री नगर रोड पर स्थित मुस्कान टेलर की दुकान के पास से चोरी हाे गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर जगह बदल कर रहता है। वह उत्तराखंड के वाहन चोरी कर यूपी और यूपी के वाहन चोरी कर उत्तराखंड में बेचता है। इस काम में उसका एक अन्य गैंगस्टर साथी बबलू भी है, जो रुद्रपुर में ही दिखाने के लिए कहीं नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजीव शर्मा हिस्ट्रीसीटर है। इसके विरुद्ध जनपद पीलीभीत और बरेली में कई संगीन अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed