फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bar Association President appealed not to fight the case

Nainital News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने केस न लड़ने की अपील की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bar Association President appealed not to fight the case
हल्द्वानी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का मुकदमा न लड़ने की सभी अधिवक्ताओं से अपील की है। कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है और नारी शक्ति की अस्मिता से जुड़ा है।
विज्ञापन


पंत ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इस घटना के बाद नैनीताल की फिजा बदल गई, जबकि देश में सरोवरनगरी का सम्मान है। आज भी सबसे ज्यादा पर्यटक वहां आते हैं। एक बालिका के साथ इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी जेल में ही रहना चाहिए। अपील है कि उसकी पैरवी कोई भी अधिवक्ता न करे। यदि सभी अधिवक्ता इस अपील पर कायम रहते हैं तो निश्चित तौर पर ऐसे अपराधों को बढ़ावा नहीं मिलेगा। ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं हो पाएंगे। नारी शक्ति को सम्मान मिलेगा। ताकि आने वाले समय में किसी के साथ ऐसी घटना न होने पाए।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने की नैनीताल घटना की निंदा, बोले-बहिष्कार हो ऐसे लोगों का
नैनीताल। कांग्रेसियों ने नैनीताल में हुए वीभत्स घटना की निंदा की है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए अभिशाप है। विकृत मानसिकता के व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी होना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट से मुकदमा चलाकर सजा दी जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने कहा कि घटना शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है। ऐसे व्यक्ति का हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed