Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bapu has come after waiting for two months... Darshan will be available soon

Nainital News: दो माह इंतजार के बाद चले आए बापू...जल्द होंगे दर्शन

Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bapu has come after waiting for two months... Darshan will be available soon
प्रतिमा ​शिफ्ट करते कर्मचारी।
नैनीताल। तल्लीताल चौराहे से दो अगस्त 2025 को हटाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा दोबारा स्थापित कर दी गई है। बेस तैयार कर जल्द ही प्रतिमा लोगों के लिए खोल दी जाएगी। तल्लीताल में कई वर्ष पूर्व बापू की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चलते गांधी की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया था। लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया था। मामला हाईकोर्ट के अधीन चला गया था। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद लोनिवि ने अगस्त में जेसीबी, कटर व हैमर की मदद से महात्मा गांधी की पुरानी प्रतिमा हटाई थी। विभाग को प्रतिमा में पेंट कर फिर तल्लीताल में स्थापित करना था। बुधवार को प्रतिमा को तल्लीताल डांठ में दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि जल्द ही गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed