फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bappa arrived in the city

शहर में आ गए बप्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bappa arrived in the city
हल्द्वानी। नगर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही गणेश महोत्सव शुरू हो गया। कोविड-19 के नियमों से बंधे लोगों ने शनिवार को सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया। सार्वजनिक स्थानों में पंडाल लगाने की अनुमति नहीं मिलने पर ढोल नगाड़ों, शोभायात्रा और मंत्रों के बीच संस्थाओं ने नगर के विभिन्न मंदिरों में विधि विधान से गणेश की मूर्ति की स्थापना की। घरों में भी लोगों ने गणेश की मूर्तियों की स्थापना की।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर: गणेश महोत्सव के पहले दिन भगवान गणपति की प्रतिमा की ढोल नगाड़ों के साथ अशोक सिंधी के घर से पार्वती पैलेस बरेली रोड तक शोभायात्रा निकाली गई। पंडित विवेक शर्मा और प्रशांत ने पूजा कराई। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, महामंत्री पदम पाल, आनंद गुप्ता, घनश्याम साहू आदि रहे। शोभायात्रा में रूपेंद्र नागर, हरिमोहन अरोरा, सुभाष मोंगा, नंद किशोर, लाला जायसवाल, हेमंत साहू आदि रहे।
विज्ञापन

पटेल चौक के राजा: पटेल चौक के राजा की स्थापना पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई। आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी के निर्देशन में विक्रम सिंह राजपूत, पुष्पा राजपूत ने भक्तजनों की उपस्तिथि में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर कमल बोरा, भोजराज वर्मा, संजय सिंह राजपूत, मणिक बाबर, राजू भोसले, सचिन सावंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य महासभा: श्रीराम मंदिर, रामलीला मोहल्ला में मंत्रोचार के बीच मूर्ति स्थापित की गई। पंडित विवेक शर्मा ने पूजन किया। इस दौरान वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन आदि थे। शाम की पूजा में वैश्य महासभा के महामंत्री विनीत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सीमा देवल, महामंत्री खशबू जायसवाल, युवा अध्यक्ष रजत माहेष्वरी, महामंत्री अतुल जायसवाल आदि रहे।
मेडिकल कॉलेज गेट : मेडिकल कॉलेज गेट के सामने पंडित तिलक कांडपाल, हरिशरणम जन के संस्थापक हरगोविंद दास भाईजी, डॉ. बीपी मिश्रा और अमृता मिश्रा ने संयुक्त रूप से मूर्ति की स्थापना की। इस मौके पर प्रमोद अग्निहोत्री, अशोक वार्ष्णेय, ज्योति पांडे, मनीष नेगी, पुष्पेंद्र वर्मा, विनोद लखेरा आदि रहे।
जनसेवा समिति गौजाजाली: जगदीश पांडे और पुजारी श्रीधर जोशी ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष टीकाराम देवाड़ी, महामंत्री कुंदन सिंह पडियार, ठाकुर सिंह अधिकारी, जगदीश पांडे, हरीश पांडे, पार्षद मनोज मठपाल, रमेश चंद पांडे, मित्र सिंह अधिकारी, विशन दत जोशी, संजय पांडे, विनोद पांडे आदि रहे।
नव युवक संघ: गणेश की प्रतिमा ढोल बाजों के साथ विराजमान की। पंडित कृष्ण ठाकुर ने विधि विधान के साथ पूजा करते हुए महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सोनू पुरी, तरुण तेजवानी, रामनिवास गुप्ता, राजेश पुरी, मुकेश अग्रवाल, डब्बू भाई, सोनी भाई, योगेश शर्मा, अमरजीत सेठी आदि थे।
सनातन धर्म सेवा समिति: रेलवे बाजार स्थित सनातन धर्म सेवा समिति ने प्राचीन देवी मंदिर में गणेश की मूर्ति की स्थापना की। पंडित रितेश जोशी ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर गोविंद बगड़वाल, तन्मय रावत, रोहित खैरवार, अनुभव मितल, प्रतीक जैन, सुशील कुमार आदि रहे।
राजपुरा: शिवसेना क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने राजपुरा में मूर्ति स्थापना की। इस दौरान रूपेंद्र नागर, हेमंत कुमार, पदम पाल, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, अभिषेक कश्यप आदि थे।
ऑनलाइन मनाया जन्मोत्सव
हल्द्वानी। लिटिल फ्लावर स्कूल लालडांठ में ऑनलाइन गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। कक्षा आठ तक के बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। इश्मिता, कृष्णा, गार्गी, युवराज, आराध्या, जतिन, माही, प्रशंसा ने गणेश का वेश धरा। प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी को बधाई दी।

हाथोंहाथ बिक गईं मूर्तियां
हल्द्वानी। इस बार ज्यादातर मूर्तियों का आकार तीन फीट से बड़ा नहीं रहा। कोरोना की वजह से पंडाल लगाने की अनुमति नहीं मिलने से मूर्तियों का आकार छोटा रखा गया। रामपुर रोड में मूर्तिकार अमित ने बताया कि 25 साल से इस काम मे लगे हैं। इस बार महामारी के चलते कम मूर्तियां बनाईं लेकिन वो भी हाथोंहाथ बिक गईं। रोशन के अनुसार करीब 60 मूर्तियां बनाईं सब बिक गईं। महेंद्र सिंह के अनुसार घर में गणेश जी की स्थापना करनी थी। बाजार में कई जगह देख लिया लेकिन मूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed