{"_id":"641368af3983dbf47303beb6","slug":"banned-polythene-fine-traders-haldwani-news-c-8-1-hld1023-83948-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली तो लगेगा दोगुना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली तो लगेगा दोगुना जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से जारी है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि अब नगर निगम बड़ी कार्रवाई करेगा और इसमें जुर्माने की राशि को दोगुना किया जाएगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कांडपाल के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर के संचालकों समेत कई व्यापारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कई बार कार्रवाई के बाद भी व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। बार-बार कहने और कार्रवाई के बाद भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान सफाई निरीक्षक चतर सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।