{"_id":"6ad7ba3f3449a68ad60c846c","slug":"ban-on-road-excavation-until-diwali-png-related-work-stalled-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138046-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़कों की खोदाई पर दीपावली तक रोक, पीएनजी का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़कों की खोदाई पर दीपावली तक रोक, पीएनजी का काम अटका
Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
शहर में पीएनजी कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दीपावली तक सड़कों की खोदाई पर रोक के चलते गैस पाइपलाइन बिछाने का काम फिलहाल थमा रहेगा। नगर निगम ने एचपीसीएल को साफ कर दिया है कि दीपावली के बाद ही सड़कों की खोदाई की अनुमति दी जाएगी।
हैरानी यह है कि चार साल पहले शुरू हुई इस परियोजना के तहत अब तक जज फार्म, हीरानगर और पीलीकोठी के करीब 1200 उपभोक्ता ही पीएनजी से जुड़ पाए हैं। कंपनी की ओर से शुरुआत में तेजी से काम न किए जाने के बाद यूयूएसडीए बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने लगा, इससे गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट का काम धीमा पड़ गया। नगर निगम सूत्रों के अनुसार जज फार्म, हीरानगर, पीलीकोठी के बाद डहरिया क्षेत्र में गैस पाइप लाइन कनेक्शन घर-घर में जोड़ दिए जाएंगे।
बॉक्स-
तीन हजार लोगों के सिलिंडर वितरण पर रोक
शहर की सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी में तीन हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन खत्म कर दिए गए हैं। इनमें पीएनजी के साथ ही ईकेवाईसी न कराने वाले लोग शामिल हैं। पीएनजी कनेक्शन से जुड़ने के बाद लोगों ने सिलिंडर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधन के अनुसार यदि घरेलू सिलिंडर वाला उपभोक्ता पीएनजी लाइन से जुड़ रहा है तो उसके एलपीजी कनेक्शन में ई-केवाईसी नहीं होगी। प्रबंधक भरत खाती ने बताया कि करीब दो हजार लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न एजेंसियों में 10 से 12 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
कोट-
एचपीसीएल के प्रतिनिधियों से यूयूएसडीए के साथ समन्वय बनाकर खोदाई कार्य करने के लिए कहा था। जहां सड़कें बन गई हैं, वहां खोदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। एचपीसीएल से आवेदन आया है, फिलहाल दीवाली तक सड़कों की खोदाई पर रोक लगाई गई है।
-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त