{"_id":"692f3d3768b916f47f046bf3","slug":"ban-on-replacement-of-smart-meters-lifted-haldwani-news-c-337-1-hld1039-127823-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्मार्ट मीटर बदलने पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्मार्ट मीटर बदलने पर लगी रोक हटाई
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपीसीएल मुख्यालय से स्मार्ट मीटर पर लगाई रोक को हटा दिया गया है। इस संबंध में निदेशक (परिचालन) एमआर आर्य की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जिले में 1.88 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। अब तक 40 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीती 22 नवंबर को स्मार्ट मीटर बदलने की कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं और शंकाओं का समाधान करने करने के लिए कहा गया था। इस क्रम में यूपीसीएल के ग्रामीण व शहर डिविजन की ओर से जगह-जगह शिविर लगाए गए। इनमें अधिकतर शिकायतें बिल समय से न मिलने की थीं। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता (सीईओ स्मार्ट मीटरिंग) को पत्र जारी कर स्मार्ट मीटरों को बदलने का काम पूर्व की भांति शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मीटर लगाने का काम तय समय पर पूरा किया जा सके।
मुख्यालय से स्मार्ट मीटर बदलने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, लोगों की शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर लगते रहेंगे। - रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल नैनीताल
विज्ञापन
गौलापार में दो घंटे बिजली गुल
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के गौलापार बिजलीघर के दानीबंगर व नलकूप फीडर की बिजली मंगलवार को दो घंटे गुल रही। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि विद्युतीकरण कार्य के चलते गौलापार के दो फीडरों की बिजली पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रही।