फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bamboo handicrafts

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bamboo handicrafts
बांस का हस्तशिल्प - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। भूमियाधार ग्राम में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग (नवाचार) के तत्वावधान में सद्भावना सेवा समिति के सहयोग से महिलाएं बांस से विभिन्न डिजाइन के शोपीस बनाने का छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण ले रही हैं। शुक्रवार को देहरादून की टीम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति की अध्यक्ष भारती भट्ट ने महिलाओं को बांस व ठीठ से एलईडी बल्ब के शोपीस बनाने के नए-नए डिजाइनों के गुर बताए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेकर महिलाएं इसे अपना स्वरोजगार बना सकती हैं।

विज्ञापन


अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग देहरादून के संयुक्त निदेशक डा. मनोज पंत की टीम ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान टीम को सीमा देवी, हीरा देवी, दुर्गा देवी, सिया आर्या, ममता देवी, शीतल आर्या, सविता आर्या, उमा आर्या, पूजा, मानसी, रेख देवी आदि प्रशिक्षण लेती पाई गई। टीम में बीएस नृखुपा, पुनीत पुनेठा, भूपेंद्र सिंह राणा, राजीव जयसवाल, हुकुम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed