{"_id":"695c2d8da6a5cb38fa00dfce","slug":"baliyanala-changed-the-colour-of-gaula-water-haldwani-news-c-337-1-hld1039-128930-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बलियानाला ने बदला गौला के पानी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बलियानाला ने बदला गौला के पानी का रंग
Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल के बलियानाला ने गौला नदी के पानी का रंग बदल दिया है। शीशमहल फिल्टर प्लांट में पानी के साथ मिट्टी और सिल्ट आ रही है। इससे शहर की दो लाख से अधिक की आबादी को शुद्ध जलापूर्ति करना जल संस्थान के लिए चुनौती बना हुआ है। साथ ही जल शोधन का खर्च भी बढ़ गया है।
जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार जैसे बरसात में पानी को साफ करना पड़ता है ठीक उसी तरह इस सर्दी का हाल है। सामान्य दिनों में हर घंटे फिटकरी (एलएम) की तीन से चार सिल्ली पानी में मिलाई जाती है लेकिन अभी पानी को साफ करने के लिए 18-20 सिल्लियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बावजूद पानी पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है। बीते 15 दिन पहले सिंचाई विभाग की ओर से बलियानाला में सुरक्षा कार्य शुरू किया गया था। मलबा आदि नदी में छोड़ने से समस्या अब बढ़ गई है।
बलियानाला से मटमैले पानी की आपूर्ति होने के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। एलएम बढ़ाने के बावजूद पानी में बारीक कण जम रहे हैं। इसका जल्द हल निकाल लिया जाएगा। - आरएस लोशाली, ईई जल संस्थान
विज्ञापन
राजपुरा और जवाहरनगर में पानी के 15 कनेक्शन काटे
हल्द्वानी। जल संस्थान ने दूषित पेयजलापूर्ति की शिकायत के बाद राजपुरा और जवाहरनगर में अभियान चलाकर नालियों और गंदगी से गुजर रहे 15 कनेक्शन काट दिए हैं। सोमवार शाम जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने गांधीनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों की शिकायत पर पानी की सैंपलिंग की गई। ईई लोशाली ने बताया कि यहां पानी में मिट्टी आने की शिकायत मिली है, पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या सामने आने की संभावना लग रही है, लाइन को चेक कराया जा रहा है।