फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bajaj president, Vijay elected as general minister

बजाज अध्यक्ष, विजय महामंत्री चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bajaj president, Vijay elected as general minister
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा इकाई के चुनाव में राजकुमार बजाज अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलशन सिंधी को 12 मतों से पराजित किया। देर रात घोषित किए गए नतीजों में विजय कुमार अरोरा महामंत्री और नितिन कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे जीजीआईसी प्रांगण में शुरू हुए मतदान में कुल 2512 मतदाताओं में से 2209 ने मताधिकार का इस्तेमल किया। शाम पांच बजे शुरू की गई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार बजाज को 864, गुलशन सिंधी को 852, इम्तियाज मलिक को 283 व ओमप्रकाश अग्रवाल को 192 मत मिले। 17 मत निरस्त घोषित किए गए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए विजयी प्रत्याशी विजय कुमार अरोरा को 877, मनोज कुमार गांधी को 660, रियाज अहमद को 592, साहिल अरोरा को 52 मत मिले। 28 मत निरस्त किए गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयी प्रत्याशी नितिन फुटेला को 977 मत, कुलदीप सिंह बग्गा को 957, इंतजार खान को 246 जबकि 30 मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश से आई चुनाव की टीम ने देर रात तीनों प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की। चुनाव करने में जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, प्रदेश संयुक्त मंत्री गुलशन छाबड़ा, जिला संयुक्त महामंत्री लेखराज नागपाल, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, युवा जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल, कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, सखम ग्रोवर, विनोद फुटेला, सतीश अरोरा, गुरनाम सिंह नागी, निर्मल सिंह हंसपाल, महादेव अग्रवाल, प्रकाश गोयल, राजेंद्र अरोरा, राम बाबू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अध्यक्ष पद के लिए दोबारा की गई मतगणना
किच्छा। चुनाव परिणाम आने के बाद दूसरे स्थान पर रहे गुलशन सिंधी ने मुख्य चुनाव अधिकारी सतपाल गाबा से दोबारा मतगणना की मांग की। दूसरी बार हुई मतगणना में भी वही स्थिति बनी रही और सिंधी को हार का सामना करना पड़ा। (संवाद)
अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के जीते प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला
किच्छा। देर रात चुनाव परिणाम आने पर अध्यक्ष पद के राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। बजाज के समर्थकों ने दीनदयाल चौक पर जीत की खुशी में डांस किया। वहां कुंदन लाल खुराना, विवेक फुटेला, हर्ष खुराना, सुमित तनेजा, रिषी बजाज, शशि बजाज आदि थे। (संवाद)
कांग्रेस ने चुनाव में बाजी मारी
किच्छा। नगर व्यापार मंडल के चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से चुनाव ने राजनैतिक रंग लेना शुरू कर दिया था। अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी कांग्रेसी जबकि दूसरे स्थान पर रहे गुलशन सिंधी भाजपाई हैं। चुनाव के परिणाम आने पर कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है जबकि भाजपाई मायूस हुए हैं। (संवाद)

महिलाओं ने भी की भागीदारी
किच्छा। चुनावी प्राक्रिया संपन्न करवाने के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। चुनाव में महिला व्यापारियों ने भी अपने मतदान का इस्तेमाल किया। इधर मतदान स्थल के बाहर जीजीआईसी के मुख्य द्वार पर दिनभर भीड़ लगी रही। (संवाद)

ुनाव के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकर करते अध्यक्ष राजकुमार बजाज

ुनाव के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकर करते अध्यक्ष राजकुमार बजाज- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed