फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bailey bridge will be built in Kainchi Dham: DM

कैंची धाम में बैली ब्रिज बनेगा : डीएम

Fri, 14 Apr 2023 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Apr 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge will be built in Kainchi Dham: DM
कैंची में व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण करते डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल। संवाद
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देख डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैंची में नया अस्थायी बैली ब्रिज बनाने के साथ पुराने पोस्ट ऑफिस कार्यालय जो खाली पड़ा उस जगह पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम गर्ब्याल ने कैंची धाम का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कैंची मंदिर का विकास मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिसर में आने-जाने का एक ही रास्ता होने से काफी दिक्कत होती है। साथ ही परिसर के पुल की स्थिति भी काफी खराब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से नये बैली ब्रिज का जल्द निर्माण किया जाएगा जिसके लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। कहा कि जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।
डीएम ने पुराने पुल की मरम्मत के लिए 1.50 लाख रुपये देने के निर्देश एसडीएम परितोष वर्मा को दिए। कहा कि मास्टर प्लान का होमवर्क कर लिया गया है जल्द निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी में लोगों की ओर से स्नान करने के साथ गंदगी की जा रही है। इसलिए शिप्रा नदी में स्नान करना प्रतिबंधित है।
डीएम ने कहा कि सीएम की ओर से बाईपास मार्ग पर काम शुरू होने से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा। इस दौरान डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, एसएसपी पंकज भट्ट, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, ईई एमएमएस पुंडीर, एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मंदिर समिति के प्रदीप साह भैय्यू, एआरटीओ रश्मि भट्ट आदि मौजूद रहे।
-
होम स्टे, दुकानदार अपने संस्थानों पर लगाएंगे रेट लिस्ट
भवाली (नैनीताल)। बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों, होम स्टे और होटल संचालकों की ओर से लूटखसोट की जा रही है खबर अमर उजाला ने 9 अप्रैल को प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को डीएम ने कैंची धाम में निरीक्षण के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा को क्षेत्र के सभी होम स्टे संचालक और दुकानदारों से उनके संस्थानों के आगे रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं की जा सके। उन्होंने कहा कि अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।





पुल पर सेल्फी लेने और फोटो खींचने पर लगाया प्रतिबंध
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम परिसर में प्रवेश करने के लिए बने पुल पर अब सेल्फी लेने और फोटो खींचने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि भीड़ होने की स्थिति में सेल्फी लेने और फोटो खींचते समय यहां पर अनावश्यक जमावड़ा लग जाता है, इसे लेकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed