फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bail to Mahi accused of snake biting her lover in haldwani

Haldwani: प्रेमी को सांप से डसवाने की आरोपी माही को जमानत, घटना में शामिल नौकर-नौकरानी समेत चार लोग अभी जेल मे

Sat, 10 Aug 2024 08:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Aug 2024 08:55 AM IST
सार

हल्द्वानी में चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जमानत पर जेल से रिहा हो गई है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दो अगस्त को माही उप कारागार हल्द्वानी से रिहा हुई।

विज्ञापन
Bail to Mahi accused of snake biting her lover in haldwani
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जमानत पर जेल से रिहा हो गई है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दो अगस्त को माही उप कारागार हल्द्वानी से रिहा हुई। वहीं उसके प्रेमी समेत हत्या में सभी आरोपी अभी भी सलाखों के पीछे हैं। माही पर अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवा कर मारने का आरोप है। पुलिस की ओर से साक्ष्य के रूप में पेश की गई सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी तो नजर आए, लेकिन माही नहीं दिखी और यही माही की जमानत की वजह बनी।

रामपुर रोड स्थित रामबाग निवासी होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव बीते साल 15 जुलाई 2023 की तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित के दोनों पैरों पर सांप के डसने के निशान मिले थे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की जांच की।

विज्ञापन

माही की कॉल डिटेल से पता चला कि वह अंकित, सपेरे और दीप कांडपाल से लगातार बात कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में माही का साथ उसके प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, हैदरगंज पीलीभीत यूपी निवासी नौकर राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने साथ दिया। माही और उसके प्रेमी को रुद्रपुर पुलिस ने 23 जुलाई 2023 को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह सरेंडर के लिए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि माही जमानत पर दो अगस्त को जेल से रिहा हुई। माही को उसकी बहन के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed