फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bahuguna - Khanduri same ride Along with the - people are looking for ways to stretch

बहुगुणा - खंडूड़ी की एक ही सवारी साथ -साथ आने - जाने के मायने तलाशते रहे लोग   

Thu, 08 Dec 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 08 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन रैली में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों भुवन चंद्र खंडूड़ी  और विजय बहुगुणा में दिखाई दी दोस्ती के लोग आखिर तक कई मायने निकालते रहे। बिना किसी काफिले के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री एक साथ रैली स्थल पर आए और रैली समाप्त होने पर एक साथ एक ही गाड़ी में वापस भी गए। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता तरह - तरह की चर्चाएं करते दिखे। विधानसभा चुनाव से पहले दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के हाथ मिलाने से इसके कई निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं।


 एमबी इंटर कालेज के मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और भुवन चंद्र खंडूड़ी  की दोस्ती की भी गवाह बनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रैली में पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचने का ऐलान किया गया था। इसलिए भीड़ रैली स्थल पर पहले से ही जुटना शुरू हो गई थी। भाजपा के बड़े नेताओं को मालूम था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को डेढ़ बजे के बाद पहुंचना है लिहाजा वे धीरे - धीरे ही आ रहे थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे तीन गाड़ियों के काफिले के साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी  पहुंचे तथा वीआईपी पार्किंग में उनके वाहन पार्क हो गए। इसके बाद दोनों पूर्व सीएम रैली में पीछे के रास्ते से मुख्य मंच पर चढ़ गए।
विज्ञापन


उनके  मंच पर पहुंचते ही जिंदाबाद के नारे भी लगे। बहुगुणा और खंडूड़ी  के एक साथ आने को लेकर कार्यकर्ता अपने अपने तर्कों में उसके निहितार्थ निकाल रहे थे। रैली समाप्त होने के बाद अमित शाह का काफिला निकलने के उपरांत जब दोनों पूर्व सीएम बहुगुणा और खंडूड़ी  एक साथ एक ही गाड़ी में एक ही सीट पर बैठ कर बाहर निकले तो कई नेताओं के चेहरे के रंग ही उड़ गए। कांग्रेस के बागी एवं पूर्व सीएम विजय बहुगुणा की भाजपा के ईमानदार एवं अच्छी छवि के नेताओं में शुमार पूर्व सीएम खंडूड़ी  के साथ गहरी हो रही दोस्ती आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाएगी ये तो वक्त ही बताएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed